HindiWeb.net

Your Information Partner

Archive for September, 2008


२८-९-२००८ रविवार , ८० वां जन्म दिन
बहुत बहुत मुबारक, ईश्वर आपको लम्बी उम्र दे !

स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगीं। एक ओर जहां देश भर में उनके प्रशंसक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाएंगे, वहीं लता मंगेशकर को अपने घर में ही भाई-बहनों और उनके परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है।

‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म का गाना रिकार्ड किया है और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इस बात से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी वे कितनी सक्रिय हैं। अपने जन्म दिन के बारे में वे कहती हैं, ‘अब मेरी जन्मदिन मनाने की उम्र नहीं है। अब तो भाई-बहनों के नाती-पोतों का जन्मदिन मनाने का समय है।’

28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर कहती है कि मुझे परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाना अच्छा लगता है। कोशिश करती हूं कि हर वर्ष घर में ही जन्मदिन मनाऊं। कभी-कभी किसी की बात रखने के लिए बाहर जाना पड़ता है।
Read the rest of this entry »

Popularity: 7% [?]

बॉलीवुड फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘जोधा अकबर’ उन 11 भारतीय फिल्मों में से हैं जिनकी प्रविष्टियां वर्ष 2008 के एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड लिए भेजी गई हैं। यह पुरस्कार समारोह नवम्बर में क्विंसलैंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोल्ड कोस्ट में आयोजित होगा। इन पुरस्कारों के लिए 43 देशों की कुल 180 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली हैं।

एपीएसए के दूसरे ही साल में एशिया-प्रशांत के फिल्म उद्योग इस ओर आकर्षित हुए हैं। एशिया-प्रशांत के फिल्म निर्माता इस मंच के माध्यम से अपनी फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।
Read the rest of this entry »

Popularity: 36% [?]

चुटकुलों का खजाना….

Posted by cls On September - 28 - 2008

संता बंता..

संता की सैक्रेटरी बंतानी जब बॉस के कैबिन से निकली, तो उसका चेहरा तमतमाया हुआ था। सहेली के पूछने पर उसने बताया, ‘बॉस ने अंदर बुलाकर पूछा कि क्या आप खाली हैं। मुझे लगा कि कोई ख़ास बात है। जब मैंने कहा कि हां मैं ख़ाली हूं, तो कंब़ख्त ने मुझे 40 पेज टाइप करने को दे दिए।

बंता अपनी प्रेमिका संतानी को सुनाते हुए बोला: ‘मुझे तो ऐसी बीवी चाहिए जो आज्ञाकारी हो, अच्छा खाना पकाए, कपड़े धोए और जबान न चलाए।’ संतानी हंसते हुए बोली: ‘मेरे घर आ जाना, मेरी नौकरानी में ये सारे गुण हैं।’
Read the rest of this entry »

Popularity: 13% [?]

मौत पर किसी का जोर नहीं चलता है। जब यह आती है, भावनात्मक रूप से नुकसान होने के साथ-साथ कई अन्य मुसीबतें भी खड़ी हो जाती हैं। यदि मरने वाले व्यक्ति ने कोई इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई है तो उसके उत्तराधिकारी उसे कैसे क्लेम करे? आइए जानें तरीका.

डॉक्यूमेंट एकत्र करें

पहले तो इंश्योरेंस कवर के सारे डॉक्यूमेंट एकत्रित करें। यदि नॉमिनी के पास वास्तविक पॉलिसी है तो क्लेम लेने में थोड़ी आसानी हो जाती है। यदि उसके पास पॉलिसी नहीं है तो पॉलिसी धारक के बारे में जानकारी जैसे कि उसका नाम, पॉलिसी नंबर या पॉलिसी जारी करने की तिथि इंश्योरेंस कंपनी को देनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में काफी वक्त खर्च होता है। इसलिए बेहतर है कि अपने नॉमिनी को डिटेल की पूरी जानकारी पहले ही मुहैया करवा दें।

एजेंट को बुलाएं

इसके बाद आप इंश्योरेंस एजेंट को बुलाएं। वह इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेने में आपकी सहायता करेगा। लेकिन यदि नॉमिनी को पता नहीं है कि इंश्योरेंस एजेंट कौन है तो उसे खुद ही कंपनी के पास जाकर क्लेम करना होगा। क्लेम फॉर्म में नॉमिनी को मृत्यु के दिन, जगह व कारण की जानकारी, इंश्योरेंस पॉलिसी डिटेल के साथ देनी होगी।

क्लेम फॉर्म के साथ सारे डॉक्यूमेंट भी लगाने चाहिए। सबसे ज्यादा जरूरी है डैथ सर्टिफिकेट, जोकि नगर पालिका द्वारा जारी किया जाता है। इसके साथ ही उस डॉक्टर के बयान की कॉपी भी लगानी जरूरी होती है जिसने मरने से पहले पॉलिसीधारक का इलाज किया था।
Read the rest of this entry »

Popularity: 9% [?]

अग्रणी कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार इंडिया लिमिटेड ने तीसरी पीढ़ी की नई ‘होंडा सिटी कार’ पेश की है। हालांकि यह कार नवम्बर में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी लेकिन इसकी बुकिंग अभी से ही शुरू हो चुकी है।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मासाहिरो ताकेदागावा ने यहां कार पेश करने के बाद पत्रकारों को बताया कि यह कार हमारे कोर मॉडलों में से एक है और हमें तीसरी पीढ़ी की यह कार पेश करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है। इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है लेकिन इसका वितरण नवम्बर महीने से होगा। यह होंडा सिटी छह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी जिस पर दो साल की वारंटी है।
Read the rest of this entry »

Popularity: 7% [?]

अब मोबाइल उपभोक्ता रीचार्ज करने पर फुल टॉक टाइम का लाभ उठा सकते है। ट्राई ने नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जब भी कोई उपभोक्ता नया रीचार्ज करे तो कंपनिया उसे फुल टॉक टाइम बातचीत की सुविधा प्रदान करें। ट्राई का यह नया निर्देश 15 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा।


Happy with Full Talk Time on recharge

अब क्या होगा

  1. मोबाइल उपभोक्ता 15 सितंबर 2008 से मोबाइल रिचार्ज कराने पर जहां फुल टॉक टाइम का लाभ पा सकेंगे ।
  2. एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क मात्र दो रुपये तक लिया जा सकेगा ।
  3. प्लान बदलने पर मोबाइल नंबर अब नहीं बदलेगा
  4. लाइफ टाइम रीचार्ज 6 माह में
  5. लाइफ टाइम बदलने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा

Read the rest of this entry »

Popularity: 7% [?]

अनचाही काल्स

Posted by cls On September - 27 - 2008

अनचाही काल्स रोकने के तरीके बताने होंगे कंपनियों को
जैसे सिगरेट कंपनियां हर पैकेट पर ‘सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’ चेतावनी के तौर पर छापती हैं, मोबाइल आपरेटर्स को भी उपभोक्ताओं के प्रति ज्यादा जिम्मेदार होना पड़ेगा। उन्हें समाज को बताना होगा कि अनचाही फोन काल्स से कैसे निपटा जाए। सरकारी निर्देशों के अनुसार इस नीति पर उन्हें एक माह के भीतर अमल शुरू करना पड़ेगा।


Tired of getting Unwanted Calls


विज्ञापन को बनाएं माध्यम:

निर्देशों के तहत मोबाइल सेवाएं देने वाली कंपनियों को अपने ग्राहकों की अवांछित काल्स से निपटने में मदद करनी होगी। उन्हें अपने हर विज्ञापन होरडिंग में ऐसा संदेश छापना होगा, जिससे टेलीमार्केटिंग कंपनियों की गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके।
Read the rest of this entry »

Popularity: 6% [?]

घोड़े की कीमत एक करोड़!

Posted by cls On September - 27 - 2008

हिसार में सेना के अश्व प्रजनन फार्म में पाले जा रहे घोड़ों की कीमत इतनी ज्यादा है कि जिसे सुनकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। यहां के जर्मन ब्रीड और स्टैलियन नस्ल के एक घोड़े की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। रख-रखाव इतना महंगा है कि उतने में आप एक साधारण घोड़ा खरीद सकते हैं।

सेना के रिमाउंट वेटनरी कोर के रिटायर्ड लेफ्टीनेंट जनरल नारायण मोहंती ने बताया कि सेना के इस अस्तबल में एक घोड़े पर प्रतिमाह करीबन 30 हजार रुपए का खर्च आता है। इन्हें प्रतिदिन जई, मक्का सहित औसत 300 रुपए का आहार दिया जाता है। वहीं, एक घोड़े की तीमारदारी के लिए दो कर्मचारी तैनात होते हैं।
Read the rest of this entry »

Popularity: 6% [?]

फिल्मः- वेल्कम टू सज्जनपुर
निर्देशकः- श्याम बेनेगल
कलाकारः- श्रेयस तलपडे, अमृता राव, यशपाल शर्मा, राजेश्वरी, ईला अरुण, दिव्या दत्ता आदि।
रेटिंग: ***

कई सालों पहले मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ ने दर्शकों के दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेल्कम टू सज्जनपुर’ भी इसी धारावाहिक के जमाने की यादें ताजा करती हैं। इसमें कुछ ऐसे कलाकार है, जो जाने-अनजाने ही आपको परिचित लग सकते हैं।

Read the rest of this entry »

Popularity: 10% [?]

चतुर सिंह टू स्‍टार’

मुन्‍नाभाई यानी की संजय दत्त अपनी नई फिल्‍म ‘चतुर सिंह टू स्‍टार’ में हिटलर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
जर्मनी के हिटलर से पूरी दुनिया खौफ खाती थी, लेकिन संजय दत्त ने यह रूप लोगों को हंसाने के लिए अपनाया है। ‍इस फिल्‍म में संजय दत्त एक इंस्‍पेक्‍टर के किरदार में नजर आएंगे। इसमें संजय का रूप हिटलर जैसा जरूर होगा, लेकिन शायद इसमें उनकी तितलीकट मूछें नहीं हो। वे इस फिल्‍म में कोई गाना गाते हुए भी नजर नहीं आएंगे। संजू बाबा का यह रूप देखने के लिए कुछ दिन तक इस फिल्‍म की प्रतीक्षा करनी होगी।
Read the rest of this entry »

Popularity: 8% [?]