HindiWeb.net

Your Information Partner

बताओ मैं हूं कौन ?

Posted by cls On August - 5 - 2009

ये लोग आपसे दोस्ती करने आए हैं, मगर इनकी एक शर्त है, ये जानना चाहते हैं कि आप इनके नाम जानते भी हैं या नहीं। तो इनके सवालों को सुनकर इन्हें पहचानिए।

  1. मैं रात में ही शिकार करता हूं और रात में ही उड़ता हूं। मेरा शिकार होते हैं- चूहे। मैं हूं कौन?
  2. मैं दूसरों के घांेसलों में अपने अंडे देती हूं। पहचाना मैं कौन हूं?
  3. मैं शिकारी पक्षी हूं और आसमान में काफी ऊंचाई में उड़ सकने का हुनर रखता हूं। तो बताओ मेरा नाम क्या है?
  4. मुझे शांतिप्रिय पक्षी कहा जाता है। इस आधार पर पहचानिए मुझे।
  5. मैं बहुत चतुर-चालाक पक्षी हूं। मैं पत्ती के दोनों तरफ छेद बना लेता हूं। फिर उसे सिलकर एक झूलेनुमा घोंसला तैयार कर लेता हूं। क्या आप मुझे जानते हो?
  6. मेरे पास है एक घनी पूंछ, जिसमें प्रकृति ने दिए हैं कई रंग – नीला, हरा और सुनहरा। मुझे बारिश में नृत्य करना बहुत सुहाता है। पहचाना मुझे?
  7. मुझे पानी बहुत पसंद है। मैं सुराहीदार गर्दन वाला एक बहुत सभ्य पक्षी हूं। बूझो मैं कौन हूं?
  8. मेरे पास हैं चमकदार हरे रंगों वाले पंख और लाल-लाल चोंच। पहले मेरा नाम बताओ, फिर मैं अपना नाम याद करके रटूंगा।
  9. मेरे पास है बहुत मजबूत चोंच, जिसके सहारे मैं पेड़ की टोह में गहरे तक जाकर कीट को ढूंढ निकालता हूं। बताओ मैं कौन हूं?
  10. मैं रंग में काला हूं। आप मुझे प्रतिदिन पेड़ों की शाखाओं पर बैठा हुआ देख सकते हैं या फिर किसी भी बिल्डिंग की छत पर।

नहीं पहचान पाये न, लीजिये हम ही अपना परिचय हमारे फोटो के साथ बता देते है, हम है  -

1. उल्लू 2. कोयल
3. चील 4. डव
5. कौआ 6. मोर
7. हंस Hans 8. तोता
9. कठफोड़वा

10. हमिंगबर्ड

Popularity: 7% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash