HindiWeb.net

Your Information Partner

Shri Brahmanand Devotional Song-2

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या २
(जंगला ताल ३)

 


नारायण मैं शरण तुम्हारी ।
दया करो महाराज हमारे ॥ टेक ॥ नारायण ०
मात तात सुत दार सहोदर ।
कोई न आवत काज हमारे ॥ १ ॥ नारायण ०
भवसागर जल दुस्तर भारी ।
तुमरे चरण जहाज हमारे ॥ २ ॥ नारायण ०
पाप अनेक किये जग माही ।
तुमको है अब लाज हमारे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द दया तुमरी से ।
सब दुख जावत भाज हमारे ॥ ४ ॥ नारायण ०

Popularity: 8% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash