HindiWeb.net

Your Information Partner

Archive for the ‘Brahmanand Bhajanmala (Songs)’ Category


Shri Brahmanand Devotional Song-2

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या २
(जंगला ताल ३)

 


नारायण मैं शरण तुम्हारी ।
दया करो महाराज हमारे ॥ टेक ॥ नारायण ०
मात तात सुत दार सहोदर ।
कोई न आवत काज हमारे ॥ १ ॥ नारायण ०
भवसागर जल दुस्तर भारी ।
तुमरे चरण जहाज हमारे ॥ २ ॥ नारायण ०
पाप अनेक किये जग माही ।
तुमको है अब लाज हमारे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द दया तुमरी से ।
सब दुख जावत भाज हमारे ॥ ४ ॥ नारायण ०

Popularity: 7% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-1

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या १
(राग- जंगला अथवा पीलू ताल ३)

जय गणेश गणनाथ दयानिधि ।
सकल विघन कर दूर हमारे ॥ टेक ॥ जय०
प्रथम धरे जो ध्यान तुमारो ।
तिसके पूरण कारज सारे ॥ १ ॥ जय ०
लंबोदर गज वदन मनोहर ।
कर त्रिशूल परशू वर धारे ॥ २ ॥ जय ०
ऋद्धि सिद्धि दोऊ चमर डुलावे ।
मूषकवाहन परम सुखारे ॥ ३ ॥ जय ०
ब्रह्मादिक सुर ध्यावत मन में ।
ऋषि मुनि गण सब दास तुम्हारे ॥ ४ ॥ जय ०

Popularity: 3% [?]