HindiWeb.net

Your Information Partner

संजय दत्त हिटलर के रुप में

Posted by cls On September - 26 - 2008

चतुर सिंह टू स्‍टार’

मुन्‍नाभाई यानी की संजय दत्त अपनी नई फिल्‍म ‘चतुर सिंह टू स्‍टार’ में हिटलर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
जर्मनी के हिटलर से पूरी दुनिया खौफ खाती थी, लेकिन संजय दत्त ने यह रूप लोगों को हंसाने के लिए अपनाया है। ‍इस फिल्‍म में संजय दत्त एक इंस्‍पेक्‍टर के किरदार में नजर आएंगे। इसमें संजय का रूप हिटलर जैसा जरूर होगा, लेकिन शायद इसमें उनकी तितलीकट मूछें नहीं हो। वे इस फिल्‍म में कोई गाना गाते हुए भी नजर नहीं आएंगे। संजू बाबा का यह रूप देखने के लिए कुछ दिन तक इस फिल्‍म की प्रतीक्षा करनी होगी।

दो और टैटू गुदवा रहे हैं संजय दत्त

कुछ समय पहले अपनी बाजू पर शेर का टैटू गुदवा चुके बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब दो टैटू और गुदवाने जा रहे हैं। संजय इस बार अपनी छाती पर एक शेर का टैटू बनवा रहे हैं। दूसरे टैटू के रूप में वे अपनी बाजू पर जापानी भाषा में “सम्मान” शब्द गुदवा रहे हैं। हकीम आलिम्स सैलून के टैटू विशेषज्ञ विश्वास दार्वेकर ने बताया, “संजय शेर का एक और टैटू बनवाना चाहते थे, लेकिन वह उन्होंने पहले से ही गुदवा रखा था। इसलिए हम दोनों मिलकर तय किया कि इस बार शेर कुछ बड़ा बनाया जाएगा और उसमें रंगों का भी इस्तेमाल होगा।”

‘ईएमआई’ में संजय का नया अंदाज

संजय दत्त फिल्‍मों में अक्‍सर ‘भाई’ की भूमिका में दिखाई देते रहे हैं, लेकिन आने वाली फिल्‍म ‘ईएमआई’ में वे कुछ अलग करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म में वे सत्तारभाई नाम के एक रिकवरी एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। यह एजेंट ठगी करने में माहिर है। संजय को इस फिल्‍म के लिए अलग ही गेटअप दिया गया है। उनके हाथ में एक महंगा ब्रेसलेट दिखाई देगा। इसे बनवाने के लिए निर्माता ने पूरे पांच लाख रुपए खर्च किए हैं।

फिल्म के निर्देशक का कहना है कि संजय दत्त फिल्म में सत्तारभाई नाम के एक ठग के किरदार में नजर आएंगे, जिसे सफेदपोश नौकरी मिल गई है। वह पैसे तो खूब कमाता है, लेकिन उसका तरीका थोड़ा अलग है। अब देखना यह है कि संजय फिल्‍म में अपने अभिनय की चमक दिखा पाते हैं या फिर उनका चमकता हुआ ब्रेसलेट देखकर की काम चलाना पड़ेगा।

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash