
बेटियां अक्सर तब तक माता पिता की परेशानी बनी रहती हैं जब तक कि उनकी शादी ना हो जाए। मगर ईशा और हेमा मालिनी के मामले में यह बात काफी गलत साबित हो रही है।हेमा अपनी बेटी ईशा के शादी को लेकर नहीं बल्कि उसके कैरियर को लेकर काफी परेशान है।
अपने ज़माने की हसीन और ड्रीम गर्ल कही जानेवाली हेमा को सबसे ज़्यादा दुख इस बात का है कि लोग ईशा की तुलना उनसे करते हैं, जो गलत है। खैर, अपनी प्यारी बिटिया के कैरियर को ऊंची उडान देने के लिए हेमा खुद एक फिल्म का निर्माण करनेवाली थी। इस फिल्म में ईशा की मां के किरदार के लिए उन्होंने अपनी प्यारी सहेली रेखा से भी बात कर ली थी मगर नायिका प्रधान फिल्म के लिए हीरो ना मिल पाने के कारण यह फिल्म एक साल से अधर में लटकी हुई है। वैसे इसके अलावा प्रीतिश नंदी के साथ भी ईशा एक फिल्म करनेवाली थी। मगर बद्किस्मती से वह फिल्म भी बंद पड गई। वैसे आपको शायद याद हो ईशा के कैरियर को लेकर एक बार वह महेश भट्ट का दरवाज़ा भी खटखटा चुकी हैं मगर नतीजा वही निकला जो निकलना था।
फिलहाल हरसंभव प्रयास के बाद भी अगर ईशा का कैरियर ग्राफ नहीं बढ पा रहा है तो आपको ऐसा नहीं लगता कि हेमा को ईशा की शादी के बारे में सोचना चाहिए। मगर अफसोस हेमा इस बारे में भी काफी प्रयास कर चुकी हैं। हमें लगता है अब तो ईशा के भगवान ही मालिक हैं।
Popularity: 2% [?]