असली नकली नोट
संता: बता सकते हो यह 500 का नोट असली है या नकली ?
बंता: जलाकर देखो, चांदी का तार निकला तो असली नही तो नकली।
कुंवारी न रह जाए
मोटू: तू प्रीतो से केवल उसके पैसे और प्रॉपर्टी के लिए शादी करना चाहता है , यह अच्छी बात नहीं है।
छोटू: लेकिन यह तो सोच कि कितना बुरा होगा , अगर प्रीतो अपने पैसे और प्रॉपर्टी के चलते जिंदगी भर गई कुंवारी रह गई तो ?
नई नौकरी के कार्यालय दिन
पति का भूत
ज्योतिषीः तो तुम अपने पति का भविष्य जानना चाहती हो ?
महिलाः नहीं , इनका भविष्य तो मेरे हाथ में है। फिलहाल तो आप उनका भूतकाल बताइए।
डार्लिन्ग आंटी
लडके को चॉकलेट खाते देख मम्मी बोली , ‘ बेटा चॉकलेट किसने दिया ?’
लड़के ने कहा , ‘ डार्लिन्ग आंटी ने। ’
मम्मी ने पूछा, ‘ ये डार्लिन्ग आंटी कौन है ?’
लड़के ने कहा, ‘ वही जो हमारे पड़ोस मे रहती हैं , जब आप शॉपिंग करने गई थीं तो पापा उन्हें डार्लिन्ग कह रहे थे। ’
शादी की मूवी
संता : रात में एक फिल्म देखी , फिल्म में एक चुड़ैल कभी मेरे आगे , कभी मेरे पीछे घूम रही थी।
बंता : ओ यारा , तूने कौन-सी फिल्म देखी थी ?
संता : यार , अपनी शादी की मूवी।
मुर्गा-मुर्गी
संता : मुर्गा और मुर्गी को कैसे पहचाना जाएगा ?
बंता : सिंपल। उसे पत्थर मारो , अगर भागा तो मुर्गा और भागी तो मुर्गी।
आधी दे देना
एक व्यक्ति : ‘ यह घड़ी ठीक करने का क्या लोगे ?’
घड़ीसाज : ‘ जितनी कीमत है उसका आधा दे देना। ‘
अगले दिन घड़ी ठीक कराने के बाद उस व्यक्ति ने घड़ीसाज को 2 थप्पड़ मार दिए। घड़ीसाज ने पूछा , ‘ यह क्या किया तुमने ?’
‘ कुछ नहीं , जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी तो मेरे पिताजी ने मुझे 4 थप्पड़ मारे थे। ‘
शादी के बाद
पत्नी : ‘ मैं कहती थी न कि स्त्री ही पुरुष को पूर्णता प्रदान करती है। इस पुस्तक में साफ लिखा है कि विवाह से पहले कालिदास वज्र मूर्ख थे और शादी के 2 साल बाद ही प्रकांड पंडित बन गए। ‘
पति : ‘ उस एक कालिदास को सब रोते हैं। भागवान , हम जैसे लाखों कालिदास भी तो हैं , जो विवाह से पहले प्रकांड पंडित थे और शादी के 2 साल बाद ही पत्नी ने वज्र मूर्ख बना कर रख दिया। ‘
नारी का मतलब…
नारी का मतलब क्या है शक्ति
और पुरुष का मतलब क्या है सहनशक्ति
आप परेशान क्यों हैं
बस में एक महिला ने देखा कि उसके साथ बैठा यात्री काफी परेशान है।
आखिर पूछ ही लिया : ‘ भाई साहब , आपको काफी देर से देख रही हूं। बुरा न मानें तो पूछ सकती हूं कि आप इतने परेशान क्यों हैं ?’
वह बोला : ‘ पिछले 15 मिनट से आप जिस पांव को खुजला रही हैं , वह आपका नहीं , दरअसल मेरा है। ‘
Popularity: 5% [?]
