
गर्ल्स हॉस्टल में मुन्नाभाई
वॉर्डन : अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल में गया तो फर्स्ट टाइम 100 रुपये फाइन , सेकंड टाइम 200 रुपये फाइन और थर्ड टाइम 500 रुपये फाइन …
मुन्ना भाई : बोले तो , मंथली पास का क्या लेगा मामू !
टाइटेनिक में संता-बंता
टाइटेनिक डूब रहा था। इतने में बंता ने संता से पूछाः ज़मीन कितनी दूरी पर है ?
संता ने कहाः सिर्फ दो किलोमीटर …
इतना सुनते ही बंता ने पानी में छलांग लगा दी और पूछाः किस दिशा की ओर ?
संता : नीचे की ओर !
दो आंखें और 32 दांत
पति : भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखें दी हैं। चावल में से पत्थर नहीं निकाल सकती ?
पत्नी : भगवान ने तुम्हें 32 दांत दिए हैं। दो-चार पत्थर नहीं चबा सकते ?
कोई केक दिला दो
भिखारी : है कोई दाता ! जो इस ग़रीब को 2-4 केक दिलवा सके ?
राहगीर : शर्म करो कुछ ! भीख मांगते हो और केक खाओगे ? रोटी क्यों नहीं मांगते ?
भिखारी : आज मेरा जन्मदिन है , इसलिए केक ही खाऊंगा ! आज रोटी नहीं चलेगी।
दूसरा पति नहीं है
संता ने छुट्टी के लिए अर्जी लिखी :
श्रीमान , नमस्कार !
मेरी बीवी को बहुत तेज़ बुखार हो गया है। घर में कोई दूसरा पति भी नहीं है जो उसकी देखभाल कर सके इसलिए कृपा करके मुझे एक दिन की छुट्टी प्रदान करें।
धन्यवाद।
सब के सब मरोगे
एक रात संता को मच्छर बहुत काट रहे थे। तब झल्ला कर संता ने जहर पी लिया और बोलाः अब काटो सब के सब मरोगे।
उफ! ये पति
पत्नी : मैं हिमालय पर चढ़ जाऊं तो मुझे क्या दोगे ?
पति : धक्का !
चोर की दाढ़ी में तिनका
पति पत्नी से : जानू , मैं मर गया तो तुम क्या करोगी ?
पत्नी : वही जो मेरे मरने पर तुम करते।
पति ( गुस्से में ) : मैं जानता था कि तू शादी किए बिना रह नहीं पाएगी।
200 रुपये बचाओ
राजू : हम लोग सुबह बाग में घूमने जातें हैं और रोज दो सौ रुपये भी बचाते हैं।
मोनू : सो कैसे ?
राजू : बाग में लिखा है , ‘ फूल तोड़ने पर दो सौ रूपये जुर्माना लगेगा। ‘ मगर हम फूल तोड़ते ही नहीं हैं और हमारे दो सौ रूपये बच जाते हैं।
संता का तलाक
संता और उनकी बीवी कोर्ट मे तलाक के लिए गए।
जज ने कहा : तलाक तो ठीक लेकिन तुम्हारे इन 3 बच्चों को कैसे बांटू ?
संता : कोई बात नहीं जज साहब , हम अगले साल तलाक ले लेंगे। अगले साल दो-दो बच्चे बांट दीजिएगा।
‘मासूम’ प्रेमी की बेवफाई
प्रेमी प्रेमिका से : जानू , मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता क्योंकि मेरे घर वाले राज़ी नहीं हो रहे हैं।
प्रेमिका : जानू , कौन – कौन है तुम्हारे घर में ?
प्रेमी : सिर्फ़ मेरी बीवी और दो बच्चे।
———————————————————
गर्ल्स हॉस्टल में मुन्नाभाई
Popularity: 8% [?]