
मुर्गी के अंडे!
टीचर : रामू , एक मुर्गी रोज दो अण्डे दे तो वह हफ्ते मे कितने अंडे देगी ?
रामू : सर , बारह।
टीचर : वह कैसे ?
रामू : जी , वह रविवार की छुट्टी भी तो मनाएगी न सर।
सब इसी जेल में हैं
जेल मे एक कैदी ने दूसरे कैदी से पूछा , ‘ तुमसे कोई मिलने क्यों नहीं आता ? क्या तुम्हारा कोई रिश्तेदार नहीं है ?’
दूसरे कैदी ने जवाब मे कहा , ‘ बहुत हैं पर सारे इसी जेल में हैं। ‘
इंसान है या…
संता अपने पूरे परिवार के साथ लड़की देखने पहुंचा। उसके सामने परिवार वालों ने लड़की के गुणो की प्रशंसा शुरू कर दी।
परिवार वालों ने कहाः लड़की की आवाज़ कोयल जैसी है , गर्दन तो मोरनी के जैसी है , चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है। ‘
संताः जी , इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं ?
दिमाग कब काम करना बंद कर देता है?
वीरू नशे में जय सेः भगवान भी कमाल की चीजें बनाता है। अब दिमाग की ही बात कर लो यह जन्म से ही 24 घंटे और साल के 365 दिन बिल्कुल ठीकठाक काम करता है।
जय : हां , बस शादी होते ही काम करना बंद कर देता है।
मजाक मत करो!
पत्नी : सुनो जी , आपको मुझमें सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है , मेरी ब्यूटी या मेरी अक्लमंदी ?
पति : मुझे तुम्हारी यह मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
दस रुपये का नोट
संताः तूने आज मुझे नदी में डूबने से बचाया है , यह लो दस रुपए का नोट , पांच रुपए तुम रख लो और पांच मुझे लौटा दो।
मगर बंता के पास लौटाने के लिए पैसे नही थे।
बंताः ऐसा है मेरे पास पांच रुपये का नोट नहीं है। तुम इसे अपने ही पास रख लो। जब दोबारा डूबना तो मुझे दस रूपए का नोट दे देना।
Popularity: 3% [?]