
क्या जमाना आ गया
क्या जमाना आ गया ? मुझे जिन-जिन लोगों से पैसे लेने हैं , वे मुझे देखते ही भाग जाते हैं। ‘
‘ तो फिर तुम क्या करते हो ?’
‘ करना क्या है , मुझे भी जिन-जिन लोगों को पैसे देने हैं , उसी तरह उन्हें देखते ही दूसरे रास्ते से निकल जाता हूं। ‘
बीवी के डांटने पर भी मुंह न खोलें
संता की शादी होने वाली थी। वह एक मनोचिकित्सक के पास पहुंचा। बोला: मैं अपनी मैरिज लाइफ को कामयाब कैसे बना सकता हूं ?
‘ बड़ा सरल तरीका है। आप जब भी गलती करें , बीवी के आगे झट कबूल कर लें और जब आपको लगे कि आप सही हैं तो बीवी के डांटने पर भी अपना मुंह न खोलें। ‘
दीवार बनाने में कितना समय लगेगा
टीचर: बच्चो , यह बताओ कि यदि 16 मजदूरों को एक दीवार बनाने में 4 दिन लगते हैं तो 8 मजदूरों को वह दीवार बनाने में कितना समय लगेगा ?
सोनू: सर , नो टाइम। दीवार तो पहले से बनी पड़ी है।
नाजायज सम्बन्ध
मरते समय पति ने अपनी पत्नी को सब कुछ सच बताना चाहा।
पतिः मैं तुम्हें जीवन भर धोखा देता रहा। सच तो यह है कि दर्जनों औरतों से मेरे नाजायज संबंध थे।
पत्नीः मै भी सच बताना चाहूंगी। तुम बीमारी से नही मर रहे हो , मैंने तुम्हें धीरे-धीरे असर करने वाला जहर दिया है।
बीवी की उम्र
पतिः सुनती हो , डॉक्टरों का कहना है कि अधिक बोलने से उम्र काफी कम हो जाती है।
पत्नी ( मुस्कुराकर ): अब तो तुमको विश्वास हो गया ना कि मेरी उम्र पैंतालीस से घटकर पच्चीस कैसे हो गई !
प्लेट गायब कर दी
पत्नीः मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यो रखा है ?
पतिः क्यों , क्या बात हो गई ?
पत्नीः होना क्या था , आप कल होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे , वह इसने गायब कर दी।
Popularity: 3% [?]