HindiWeb.net

Your Information Partner

आम का अचार Mango Pickle

Posted by cls On August - 12 - 2008


आमों के मौसम में बाजार में कच्चे पके आम खूब मिलते है. आम का अचार तो सभी की पसन्द है. ये अचार इसी समय बना कर रखे जा सकते हैं, आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है, आज हम आम का अचार छोटे छोटे टुकड़े काट कर बनायेंगे. हम खाते समय अधिकतर थोड़े से अचार का ही उपयोग करते हैं और छोटे अचार के टुकड़े खाने में बहुत आसानी होती है.

3-4 बार पानी बरस जाय तब अचार डालें, आम का स्वाद और अच्छा हो जाता है, इसलिये अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है, और अचार ज्यादा टिकाऊ भी होता है. अचार बनाने के लिये आप आम खरीदते समय यह ध्यान अवश्य दीजिये, कि जो आम आप अचार के लिये ले रहे हैं वह रेशे वाला आम न हो (रेशे वाले आम का अचार अधिक स्वादिष्ट नहीं बनता), और दूसरी किसी भी आम में कोई खराबी न हो, तो आइये आम का अचार बनाना शुरू करें.

आवश्यक सामग्री

* कच्चे आम – 1 किग्रा (8-10)
* सरसों का तेल – 100 ग्राम ( एक छोटी कटोरी)
* हींग – एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
* नमक – 100 ग्राम ( 3 टेबिल स्पून)
* हल्दी पाउडर – 50 ग्राम( 1 1/2 टेबिल स्पून)
* सोंफ – 50 ग्राम (2 टेबिल स्पून)
* मैंथी – 50 ग्राम (2 टेबिल स्पून)
* पीली सरसों (mustarad) – 50 ग्राम ( 2 टेबिल स्पून)
* लाल मिर्च पाउडर – आधा टेबिल स्पून

विधि
आमों को साफ पानी से धोकर 12 घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिये. आमों को पानी से निकालिये, और उनका पानी सुखा लीजिये.

आमों को चाकू से छोटे छोटे टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

सौंफ, पीली सरसों और मैथी को दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर अच्छी तरह गरम कर लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. सबसे पहले हींग डाल दीजिये, ह्ल्दी पाउडर, मैंथी, सोंफ, नमक और कटे हुये आम डाल कर मिला दीजिये, अब लाल मिर्च पाउडर पीली सरसों डालिये और मसाले को अच्छी तरह मिला दीजिये.

अचार बन गया है, लेकिन आम के टुकड़े अभी मुलायम नहीं हुये है. अचार को किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर धूप में 5-6 दिनों के लिये रख दीजिये और दिन में एक बार अचार को ऊपर नीचे कर दीजिये.

अब आम के टुकड़े नरम हो गये हैं. अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डुबा रहे.

आम का अचार अब आप जब इच्छा हो निकालिये और खाइये. यह अचार 1 साल तक आप खा सकते हैं.

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash