आम छुन्दा (Mango Chunda) एक गुजराती डिश है. यह दो प्रकार का होता है.
- एक मसाले वाला, और
- दूसरा एक दम मीठा छुन्दा.
इन्हें इसे बच्चे बहुत पसन्द करते हैं. बच्चे इसे रोटी, परांठे में लगा रोल बनाकर, या ब्रेड के साथ सैन्डविच बनाकर बड़े प्यार से खाते हैं. तो आइये हम आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कैसे बनाया जाता है. सीखे-
आवश्यक सामान

* आम – 1 किग्रा. (कद्दूकस किया हुया 1 प्याला)
* चीनी – 1.5 किग्रा (1 1/2 प्याला)
* बड़ी इलाइची – 6-7 (दरदरी कूट लीजिये)
* किसमिस – 25 ग्राम (30 – 40 डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
* बादाम – 10 -12 (कतर लीजिये)
* पिस्ते – 1 टेबिल स्पून (कतर लीजिये)
विधियां
आम का मीठा छुन्दा (Mango Chhunda) कई प्रकार से बनाया जाता है.
1. कद्दूकस किये हुये आम और चीनी को मिला कर, कांच के कन्टेनर में भरकर, किसी पतले कपड़े से उसका मुंह बांध कर, धूप में रख दे, रोजाना दिन में इस मिश्रण को 2 बार चमचे से चलाये. यह छुन्दा 7-8 दिनों में तैयार हो पाता है, आमों का रस चीनी के साथ मिलकर गाढ़ा सीरप तैयार कर लेता है और धूप में आम के टुकड़े भी नरम हो जाते हैं, बाद में बड़ी इलाइची और बादाम, पिस्ते और किसमिस डाल कर, इसे रख लेते हैं, और खाने के काम में लाते हैं. मसाले वाला आम छुन्दा तैयार करने के लिये इसमें भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और नमक डाल देंते है. लो बन गया मसाले वाला आम छुन्दा. इस विधि व्दारा बनाये गये छुन्दा में रोजाना आपको ध्यान रखना पड़ता है, और आम छुन्दा बनाने में समय भी काफी लग जाता है.
2. इस विधि में आम छुन्दा (Mango Chunda) हम गैस फ्लेम पर बनाते हैं.
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये, धुले हुये आमों को थाली में रखकर पानी सुखा लीजिये, इन आमों को पीलर से छील लीजिये. अब इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये, आप अपने कद्दूकस से आमों को कस सकते है, और अपने फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं. आमॊ से गुठली हटाकर कद्दूकस करे.

कद्दूकस किये हुये आम और चीनी मिला कर 10 – 12 घंटे के लिये एक प्याले में रख दीजिये. प्रत्येक 3-4 घंटे बाद इस मिश्रण को चमचे से चला दीजिये. कद्दू किये हुये आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.
इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस फ्लेम पर चमचे से चलाते हुये पकाइये. करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है. आप देखेंगे कि इसकी चाशनी में तार बनने लगे हैं (टैस्ट करने के लिये छुन्दा की थोड़ी सी चाशनी प्लेट पर टपकाइये ठंडा होने पर, 1-2 बूंद चाशनी अपने हाथ की उंगली और अंगूठे के बीच रखकर चिपकाइये, आपको इसमें तार बनते दिखाई देंगे). गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.
छुन्दा में इलाइची और सारे मेवे मिला दीजिये. आम छुन्दा बन चुका है, ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, अब आपका या बच्चों का जब भी मन हो परांठे, चपाती या ब्रेड के साथ आम छुन्दा (Mango Chunda) निकालिये और खाइये.
3 माइक्रोवेव में भी आप यह आम छुन्दा बना सकते हैं.
गैस फ्लेम और माइक्रोवेव विधि से आम छुन्दा काफी कम समय में बन जाता है.
Popularity: 4% [?]
Your post is an inspiration for me to learn more about this matter. I must confess your lucidness widened my sentiments and I will forthwith snatch your rss feed to remain up to date on any emerging articles you might publish. Bravo for a well done article!