HindiWeb.net

Your Information Partner

Basic Tips for Online Shopping

Posted by cls On July - 26 - 2009

ऑनलाइन शॉपिंग यानी बिना कहीं गए एक ही जगह पर बैठकर शॉपिंग करने की सुविधा। इससे समय की बचत तो होती ही है, बजट के मुताबिक कई नई चीजों की जानकारी भी मिलती है।

महानगरों की भागदौड़ भरी लाइफ में ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से पॉपुलर होती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण समय की बचत है। एक कमांड के आधार पर आप सेकंड्स में तमाम प्रडक्ट्स देख लेते हैं, जबकि उन्हीं चीजों को दुकान पर देखने में अच्छा खासा समय लग जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग समय की बचत आदि के लिहाज से तो बेहतर है ही, लेकिन इसमें कुछ बातों का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना सोचे-समझे खरीदारी कर लेंगे, तो आपको सुविधा की जगह दिक्कत का समाना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ बेसिक टिप्स: 

  1. आप जो प्रडक्ट खरीदना चाहते हैं, सबसे पहले उसके बारे में परिवार के सदस्यों और मित्रों  की राय जान लें। बिना सोचे-समझे कुछ भी न खरीदें।
  2. खरीदारी करते समय सिक्योर इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें। इस तरह अगर आप किसी चीज को लौटाना चाहेंगे, तो आपके लिए आसानी रहेगी।
  3. जिस साइट से खरीदारी करने जा रहे हैं, पहले उसकी पूरी जानकारी विभिन्न सोर्सेज से प्राप्त करे । अगर कन्फ्यूजन है, तो इंटरनेट के येलो पेज से आप कंपनी के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। उसमें वेबसाइट की साइट प्राइवेसी और सिक्युरिटी पॉलिसी के बारे में लगभग सारी सूचनाएं आपको मिल जाएंगी।
  4. जो चीज खरीदने जा रहे हों, उस पर दिए जा रहे डिस्काउंट, कूपन या अन्य चीजों की सारी जानकारी ले लें।
  5. साइट से खरीदारी करते समय वह आपका पूरा अड्रेस मांगेगा। उसे सावधानी से भरें। वरना आपका सामान आपके घर की बजाय कहीं ओर पहुंच सकता है। पते के साथ-साथ पिन कोड डालना न भूलें।
  6. खरीदारी करते समय यह जरूर देखें कि चीजें सील्ड हैं या नहीं।
  7. दुकान में तो आप सीधे दुकानदार से कूपन या डिस्काउंट की बात कर लेते हैं, ऑनलाइन शॉपिंग में भी इस बात को न भूलें। पहले उस प्रडक्ट की पूरी जानकारी ले लें, तभी उसके लिए अप्लाई करें।  कुछ साइट्स खरीदारी के बाद उसमें शिपिंग चार्ज लगाती हैं, तो कुछ अपने कस्टमर्स को यह फ्री सुविधा देती हैं। पहले ही यह चेक कर लेने से आप पैसे की काफी बचत कर सकती हैं।
  8. जब आप खरीदी जाने वाली चीजें भर दें, तो क्रेडिट कार्ड नंबर लिखें। क्रेडिट कार्ड नंबर को लॉक करने से पहले दो बार चेक कर लें।
  9. अंत में लॉक बटन को बंद करना न भूलें।
  10. याद रखें कि ऑनलाइन शॉपिंग जितनी फायदेमंद है, उतना ही उसमें सावधानी की भी जरूरत होती है। एक छोटी-सी गलती से आप बड़ा नुकसान उठा सकते हैं।

Popularity: 6% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash