HindiWeb.net

Your Information Partner

Karonda Pickle – करोंदे का अचार

Posted by cls On August - 18 - 2008

खाने में अचार स्वाद भूख दोंनों को ही बढ़ा देते हैं, यदि घर में कई प्रकार के अचार हो, तब तो बहुत ही अच्छा है.

हर सीजन में कुछ न कुछ अचार बनाया जा सकता है. करौंदे की सीजन में करौंदे का अचार तो आम नींबू की सीजन में आम और नींबू के तरह तरह के अचार, मीठा अचार, मुरब्बा इत्यादि.

करोंदे (Natal Plum ) का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है. आइये करोंदे का अचार (Karonda Pickle ) बनायें.

आवश्यक सामग्री

  1. करोंदे (Natal Plum) – 250 ग्राम
  2. तेल – 2 टेबल स्पून
  3. हींग – 2 पिंच
  4. हल्दी पाउडर – 2 छोटी चम्मच
  5. सोंफ – 3 छोटी चम्मच
  6. पीली सरसों – 3 छोटी चम्मच
  7. नमक – 2 छोटी चम्मच
  8. लाल मिर्च – आधा छोटी चम्मच

विधि

करोंदे को पानी से 2 बार धोकर साफ कर ले. थाली या चलनी में रखकर पानी सुखा दे. अब इन करोंदों को दो भागों मे काट ले, किसी करोंदे में यदि काला बीज हो तो उसे चाकू की सहायता से निकाल दे.

पीली सरसों और सोंफ को दरादरा पीस ले. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करके गैस बन्द कर दे. गरम तेल में, हींग, ह्ल्दी पाउडर, नमक और करोंदे डाल कर मिला दे, अब इन करोंदों में सोंफ पाउडर, पीली सरसों पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिला दे, लीजिये करोंदे का अचार बन गया. करोंदे का अचार को ठंडा होने के बाद, किसी कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भर कर रखे.

यदि आप अचार को धूप में रख सकें तो, अचार के डिब्बे को 4-5 दिनों तक धूप में अवश्य रखे और रोजाना अचार को दिन में एक बार चमचे की सहायता से ऊपर नीचे कर दीजिये. यदि आप धूप में नहीं रख सकते हैं,तो भी अचार को रोजाना ऊपर नीचे करते रहैं और 5-6 दिन बाद, करोंदे के टुकड़े मुलायम हो जायेंगे. अब इस अचार में इतना तेल डाल दीजिये कि अचार तेल में डूबा रहे.

करोंदे के अचार (Karonda Pickle) को आप जब चाहें निकालें और खायें. यह अचार आप 1 साल तक खा सकते हैं.

Popularity: 34% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash