HindiWeb.net

Your Information Partner

नो लिफ्ट, रखे फिट

Posted by cls On September - 4 - 2008

Say No to lift,
Keeps always fit

सीढ़ियों का इस्तेमाल करके आप अपनी जिंदगी को और लंबा कर सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, लिफ्ट या एस्केलेटर की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से आप ज्यादा स्वस्थ रहेंगे।

स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं ने पाया कि रेग्युलर सीढ़ियां चढ़ने से फिट रहा जा सकता है। ऐसा करने से शरीर में कम फैट जमा होगा और ब्लड प्रेशर में भी गिरावट आएगी। इस सबका मिलाजुला असर यह होगा कि असामयिक मौत का खतरा 15 फीसदी तक कम हो सकता है।

प्रमुख शोधकर्ता फिलिप मेयर का कहना है, इससे पता चलता है कि दैनिक कामकाज के दौरान सीढ़ियां चढ़ने के बहुत फायदे हो सकते हैं। इससे इस बात की जरूरत बढ़ जाती है कि सीढ़ियों का डिजाइन ऐसा हो कि लोग उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

अपनी स्टडी में मेयर ने यूनिवर्सिटीहॉस्पिटल ऑफ जिनीवा के 77 लोगों को शामिल किया। ये ऐसे लोग थे जो निष्क्रिय जिंदगी बिता रहे थे। दूसरे शब्दों में ये शख्स कसरत या खेलों में एक हफ्ते के दौरान दो घंटे से कम समय बिताते थे। इसके अलावा दिन भर में 10 सीढि़यों से कम ही चढ़ते थे। इन लोगों से कहा गया कि अगले 12 हफ्ते वे अपने ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढि़यों का इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे वे हर रोज औसतन पांच से 23 मंजिलें उतरने-चढ़ने लगे।

तीन महीनों बाद हुए टेस्ट में पता चला कि उनके शरीर में ऑक्सिजन इस्तेमाल करने की क्षमता 8.6 फीसदी बढ़ गई। इसके अलावा, उनकी कमर के नाप में दो इंच तक की कमी आई, वजन और बॉडी फैट भी कम हुआ। ब्लड प्रेशर में 2.3 फीसदी की कमी आई और एलडीएल या ‘बुरा’ कोलस्ट्रॉल भी 3.9 फीसदी गिरा।

Popularity: 3% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash