HindiWeb.net

Your Information Partner

फूड टिप्स

Posted by cls On November - 4 - 2008

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं
कैल्शियम की अधिकता वाले डेयरी फूड्स हड्डियों को मजबूत करते हैं और स्लिम रहने में भी मदद करते हैं। लो- कैलोरी वाले उत्पादों को प्राथमिकता दें जैसे स्किम्ड मिल्क और लो- फैट दही। हड्डियों का घनत्व अच्छा होने पर भविष्य में आप ओस्टिपोरोसिस से बचे रहेंगे। पर्याप्त कैल्शियम और पोटेशियम के मिलने से आपको हाइपरटेंशन का सामना करने में भी मदद मिलती है।

नमक कम खाएं
एक व्यक्ति को दिन में सिर्फ 6 ग्राम नमक की आवश्यकता होती है। इससे ज्यादा नमक खाने से नुकसान होने की सम्भावना होती है। खाने में जो नमक पड़ता है, उससे नमक की भरपाई हो जाती है। इसलिए अलग से नमक खाने से बचें, कम नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है ।

नट्स खाएं
नट्स में कैलोरी अधिक होती है। लेकिन इनमें वह आवश्यक फैट्स होते हैं जिनकी जरूरत स्वस्थ त्वचा और हार्मोन्स के लिए होती है। साथ ही मध्यम दर्जे की फैट डाइट पर आसानी से टिका जा सकता है बजाए लो- फैट डाइट के। शोधों से मालूम हुआ कि नट्स खुराक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है जिससे आखिरकार दिल को फायदा होता है। नट्स में पौष्टिकता होती है, इनसे पेट भरे का एहसास होता है, इसलिए भोजन के बीच स्नैक्स के तौर पर इन्हें लेना अच्छा होता है।

रंगों को प्राथमिकता दे
अलग रंग के फल और सब्जियों में अलग किस्म के मिनरल्स और रोगों से लड़ने वाले एन्टीऑक्सिडेंट होते हैं। इसलिए अधिकतम संभावित सुरक्षा के लिए विभिन्न रंगों की बड़ी रेंज का चयन करें।

फाइबर अधिक खाएं
अनाज से संबंधित आपके फूड्स का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा हाई- फाइबर का होना चाहिए। अधिक फाइबर वाले फूड्स में आइरन, जिंक और अन्य मिनरल्स होते हैं। साथ ही यह जल्दी पेट भरे होने का अहसास कराते हैं।

नाश्ता अवश्य करे
नाश्ता करने से व्यक्ति स्लिम रहता है। जो लोग नाश्ता छोड़ते हैं उनकी तुलना में नाश्ता करने वालों में बेहतर विटामिन और मिनरल होते हैं।

Popularity: 6% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash