| क्रान्तिकारी संत मुनि श्री तरुणसागर (Muni Tarunsagar) |
![]() |
- माँ-बाप होने के नाते अपने बच्चों को खूब पढाना-लिखाना और पढा लिखा कर खूब लायक बनाना । मगर इतना लायक भी मत बना देना कि वह कल तुम्हें ही ‘नालायक’ समझने लगे । अगर तुमने आज यह भूल की तो कल बुढापे में तुम्हें बहुत रोना पछताना पडेगा । यह बात मैं इसलिये कह रहा हूँ क्योंकि कुछ लोग जिंदगी में यह भूल कर चुके है और वे आज रो रहे है । अब पछताने से क्या होगा जब चिड़िया चुग गई खेत ।
- बच्चों के झगडे में बडों को और सास बहू के झगडों में बाप बेटे को कभी नहीं पडना चाहिये । संभव है कि दिन में सास बहू में कुछ कहा सुनी हो तो स्वाभाविक है कि वे इसकी शिकायत रात घर लौटे अपने पति से करेगी । पतियों को उनकी शिकायत गौर से सुननी चाहिये, सहानुभूति भी दिखानी चाहिये । मगर जब सोकर उठे तो आगे पाठ-पीछे सपाट की नीति ही अपनानी चाहिये, तभी घर में एकता कायम रह सकती है ।
- लक्ष्मी पुण्याई से मिलती है । मेहनत से मिलती हो तो मजदूरों के पास क्यों नहीं ? बुद्धि से मिलती हो तो पंडितों के पास क्यों नहीं ? जिंदगी में अच्छी संतान, सम्पत्ति और सफलता पुण्य से मिलती है । अगर आप चाहते है कि आपका इहलोक और परलोक सुखमय रहे तो पूरे दिन में कम से कम दो पुण्य जरूर करिये क्योकिं जिंदगी में सुख, सम्पत्ति और सफलता पुण्याई से मिलती है ।
- संत को गाय जैसा होना चाहिये, हाथी जैसा नहीं । गाय घास खाती है, पर दूध, दही, छाछ , मक्खन और घी देती है । गाय का गोबर भी काम आता है । हाथी गन्ना, गुड और माल खाता है तो भी समाज को कुछ नहीं देता । संत मुनि को घास अर्थात् हल्का और सात्त्विक भोजन करना चाहिये । संत मुनि वे है जो समाज से अंजुलि भर लेते है और दरिया भर लौटाते है ।
- संसार में अड़चन और परेशानी न आएं, यह कैसे हो सकता है ? सप्ताह में एक दिन रविवार का भी तो आयेगा ना । प्रकृति का नियम ही ऐसा है कि जिंदगी में जितना सुख-दुःख मिलना है, वह मिलता ही है । क्यों नहीं मिलेगा ? टेण्डर में जो भरोगे वही तो खुलेगा । मीठे के साथ नमकीन जरूरी है । सुख के साथ दुःख का होना भी जरूरी है । दुःख बडे काम की चीज है । जिंदगी में अगर दुःख न हो तो भगवान को कोई भी याद ही न करे ।
- प्रश्न पूछा है – स्वर्ग मेरी मुट्ठी में हो- इसके लिये मैं क्या करूं ? कुछ मत करो । बस इतना ही करो कि दिमाग को ठंडा रखो, जेब को गरम रखो, आंखों में शरम रखो, जुबान को नरम रखो और दिल में रहम रखो । अगर तुम ऐसा कर सके तो फिर तुम्हें किसी स्वर्ग तक जाने की जरुरत नहीं है, स्वर्ग खुद तुम तक चलकर आयेगा । विडंबना तो यही है कि हम स्वर्ग तो चाहते हैं मगर स्वर्गीय होना नही चाहते ।
- भले ही लड झगड लेना, पिट जाना, पीट देना मगर बोल चाल बंद मत करना । क्योंकि बोल चाल बंद होते ही सुलह के सारे दरवाजे बंद हो जाते है । गुस्सा बुरा नहीं है । गुस्से के बाद आदमी जो वैर जो पाल लेता है, वह बुरा है । गुस्सा तो बच्चे भी करते है, मगर बच्चे वैर नहीं पालते । वे इधर लडते झगडते है और उधर अगले ही क्षण फिर एक हो जाते है । कितना अच्छा रहे कि हर कोई बच्चा ही रहे ।
- दुनियां में रहते हुये दो चीजों को कभी नहीं भूलना चाहिये । एक – परमात्मा, दूसरी – अपनी मौत । दो बातों को हमेशा भूल जाना चाहिये । एक – तुमने किसी का भला किया तो उसे तुरन्त भूल जाओ । दूसरी – किसी ने तुम्हारे साथ कभी कुछ बुरा किया तो उसे तुरन्त भूल जाओ । दुनियां में ये दो बातें ही याद रखने और भूल जाने जैसी है ।
- तुम अपनी उस बेटी, बहू या बेटे को जो धर्म और अध्यात्म के प्रति उदासीन है, जो संत और सत्संग से दूर भागता है, सिर्फ एक बार मेरी प्रवचन सभा में ले आओ । बस माँ-बाप होने के नाते एक बार लाने का काम तुम्हारा है और रोज बुलाने का काम मुनि तरुणसागर का है । एक बार भी इसलिये कह रहा हूँ कि मुझे तुम्हारे घर का पता नहीं मालूम । यह मेरा आभिमान नहीं , आत्म-विश्वास है, जिसे आप आजमा सकते है
। - डाक्टर और गुरु के सामने झूंठ मत बोलिये क्योंकिं यह झूंठ बहुत महंगा पड सकता है । गुरु के सामने झूंठ बोलने से पाप का प्रायश्चित नही होगा, डाक्टर के सामने झूंठ बोलने से रोग का निदान नहीं होगा । डाक्टर और गुरु के सामने एकदम सरल और तरल बनकर पेश हो । आप कितने ही होशियार क्यों न हो तो भी डाक्टर और गुरु के सामने अपनी होशियारी मत दिखाइये, क्योंकिं यहां होशियारी बिल्कुल काम नहीं आती ।
Popularity: 68% [?]
RSS Feed
Twitter

September 1st, 2008
cls 
Posted in
Tags: 

the book kadve pravachan is so excellent and need for life living, after breaking my engagement i just hear muni shree on astha only just 5 mini feel that this is need for life . i m so upset but now i m fresh.so thanks to munishree. i just wnt to know hoe i can meet the muni shree personaly?
This airtical is very good..and please if you have any more artical then post here..excellent
hello,
i wanted the postal address for the subscrition of the kadvepravachan books. kindly mail me if possible.
thanks
Get some more…..
muni tarun sagar ji is really precious gift to jain and indian culture. i really suggest please read atleast one book written by muni shree…… definetly it will change your life and attitude……….
please pray to god for muni shree tarun sagar ji……..
this artical is good for every people in earth.
Everybody, be it rich or poor, be it Muslim or Hindu, be it happy or sad, must listen to Muni Tarun Sagar ji once. If someone dooes so, he will automatically start feeling, why I am suggesting this.
He is, really, a great scholar and an asset to Indians. May God give him long life and keep him happy.
The ‘Kadve Pravachan’ of Muni Tarun Sagar Ji is so excellent. These pravachans are really required in today’s life so that the mind of people may change and the spirit of humanity may develope in everybody’s heart and mind.
Yesterday I have just listen for 5 minutes on Aastha Channel & I was amazed by this… I never go to the temple or any religious place, but I am now eager to see their all PRAVACHAN now… anybody if knows his live events anywhere please let me know… I will be thankful to you
pujaiy sreetarun sagarji aap ka kadva pravchan padh kar bahut acha laga aap ka pravchan sidha dimag par asar karta heaap muje aservad dije ke me aak adivasi manav hu mujme bhiache vichar ayeme kam padha hu par sant aur bhagvan par pura visavas karta hume aak gude kisam ka aadmitha magar muj me kabse ache vichar ane lage pata nahi magar bhura kam karne jata hu to bhag van ka dar rahta he aap muje ache vichar take mere jivan me naya ujala aje ye plz muje repy me thanks
this airtical is very good
Hello,
I WANT TO READ HINDI MASIK PATRIK KADWEBACHAN.HOW CAN I GET THIS HINDI MASIK PATRIKA AT HOME.PLEASE INFORM ME ON MY EMAIL.THANK YOU.
hi, i m kandarp mehta from gandhinagar..i wnna buy some books and cds of “muni tarunsagarji”.So,pls give me adress where i will buy books and cds near gandhinar or in gandhinagar..pls reply fast…thanking u..
muni tarun sagar ji is great sant.
Dear Sir
I am an ardent listener as also a practioner of the great muni’s advices. I look forward to the programme on aastha channel with a lot of eagerness and enthusiasm. Daily I learn and I try to practice it in my life.
Thank you so much .
with Namaskarams to Muni Tarun Sagarji
Krishna Iyer
whenever u r sad u should must read it but whenever u r happy then its optional.now we have to decide we r happy or unhappy
please send me kadve pravachan’s
Thanks
I am an ardent listener of Muni shree’s Pravachan. I would like to know how can I buy his most wellknown Kadve Pravachan as it is not available in ordinary book stalls. So Kindly help me and also I wanted to know in which all Indian languages is the book available.
Thanks