सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपकी प्रोफाइल तो होगी ही, लेकिन क्या आप अपने प्रोफाइल पेज को खूबसूरत और आकर्षक बनाना जानते है ? अब यह प्रोफाइल फेसबुक पर हो, माईस्पेस पर या हाई5 पर, ये सारे वेबसाइट्स प्रोफाइल जैसी चीजें ऑफर करते हैं, जिनसे आप अपनी प्रोफाइल को अपने हिसाब से रूचिकर बना सकते हो। इन प्रोग्राम्स को विजेट्स या एप्लिकेशंस कहा जाता है।
अधिकतर सोशल नेटवर्किंग साइट के अपने विजेट्स होते हैं। इसके अलावा ये उन डेवलपर्स को भी आमंत्रित करते हैं, जो इन साइट्स को और खूबसूरत बनाने में सहयोग दे सकते हैं। आप चाहो तो यूट्यूब वीडियो को फेसबुक या माईस्पेस के अपने पेज पर जोड़ सकते हो।
- फेसबुक पर अन्य कई ऐसे एप्लिकेशंस होते है , जिनसे प्रोफाइल को जैज-अप किया जाता है ।
- फनवॉल के जरिए मैसेज, पिक्चर, विडियो और ग्रीटिंग कार्ड शेयर किये जाते है ।
- हग मी के जरिए गले लगाना, टिकलिंग और पोकिंग की जाती है ।
- मूवीज बाय फ्लिकस्टर के जरिए फिल्मों पर लिख और पढ़ना और, रिव्यू शेयर किये जाते है।
- क्विज में भाग ले सकते हो, नया कुछ बना सकते हो।
- चाहो तो फिल्मों में अपनी रूचि को अन्य फेसबुक सदस्य के साथ शेयर कर सकते हो।
कुछ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के अपने विजेट्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके प्रोफाइल को बेहद आकर्षक बनाया जा सकता है । जैसे ऑकुर्ट में हर तरह के इमोटिकंस मिलते है, जिन्हें अपने हिसाब से प्रोफाइल पर जोडा जा सकता है। यही नहीं, चाहो तो एमटीवी का फेमस रोडीज खेल सकते हो, दूसरों को सुनाने के लिए मनपसंद संगीत जोड़ो, वीडियो जोड़ो, हिंदी फिल्मों के रिव्यू शेयर करो। यानी बहुत कुछ कर सकते हो।
माईस्पेस भी इससे दूर नहीं है। इसमें चाइनीज एस्ट्रोलॉजी से लेकर फन क्विज उपलब्ध है। बेबो पर तो पिंक कलर का रिबन अपनी प्रोफाइल पर जोड़कर ब्रेस्ट कैंसर से खुद को जोड़ सकते हो। चाहो तो खुद का ग्रीटिंग कार्ड बना लो, हैरी पॉटर के बारे में दूसरों से बातें भी कर सकते हो।
इनके अलावा और भी कई फनलविंग काम कर सकते हो :
यदि यूट्यूब पर कोई विडियो देखी और वह पसंद आई, तो उसे अपने प्रोफाइल पेज पर जोड़ लो। इसके लिए बस तुम्हें यूट्यूब के पेज पर उस लिंक को क्लिक करो जिसमें ‘यूट्यूब ऑन योर साइट’ लिखा है। उनके निर्देशों का पालन करो, वह विडियो तुम्हारे प्रोफाइल पर चला जाएगा।
अपनी पसंदीदा फोटो की स्लाइडशो बनाकर प्रोफाइल पर जोड़ा जा सकता है। स्लाइड डॉट कॉम या रॉकयू डॉट कॉम पर फोटो पर ग्लिटर, बॉर्डर या एनिमेटेड टेक्स्ट जोड़ सकते हो।
यदि अपना म्यूजिक बनाना चाहते हो और उसे अपनी प्रोफाइल में जोड़ने के इच्छुक हो, तो प्लेलिस्ट डॉट कॉम पर जाआ॓। खुद को रजिस्टर करो, पर्सनल प्लेलिस्ट क्रिएट करो और अपने पर्सनल पेज के जरिए दूसरों से शेयर करो।
गुडलक.
Popularity: 3% [?]