HindiWeb.net

Your Information Partner

जॉब के साथ फाइनेंसियल प्लानिंग

Posted by cls On August - 29 - 2008

बचत की आदत डालें

अगर आप अकेले हैं और आपकी मासिक आय 25,000 रुपए से कम है तो आपको 40 फीसदी तक का बचत लक्ष्य रखना चाहिए। अगर मासिक आमदनी 25,000 से 50,000 रुपए के बीच है तो 50 फीसदी तक की बचत की जा सकती है। इससे अधिक आय वाले लोगों के लिए 60 फीसदी की बचत दर आदर्श रहती है।’ बचत का एक भाग आपात जरूरतों के लिए अलग से भी रखना चाहिए।

कर्ज लेने से बचें

नौकरी की शुरुआत के साथ ही व्यक्ति की जरूरतें भी बढ़ने लगती हैं और वह बाइक, कार या कोई अन्य महंगी वस्तु खरीदने के बारे में सोचने लगता है। इसके लिए अक्सर उसे लोन लेने की जरूरत पड़ती है। फाइनेंशियल एडवाइजर्स का मानना है कि ऐसे निर्णय नौकरी के दूसरे वर्ष में लेने चाहिए। नौकरी की शुरुआत के साथ ही लोन लेना सही नहीं होता। होम लोन अपने अभिभावकों के साथ संयुक्त रूप से लेना बेहतर रहता है।’

पहली नौकरी जिंदगी का अहम मोड़

पहली नौकरी हर आदमी के लिए उसकी जिंदगी का अहम मोड़ होती है। तनख्वाह का पहला चेक आर्थिक आजादी का अहसास कराता है। इसके साथ ही यह आपके सामने नए मौके भी पेश करता है। नौकरी से परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है। परिवार को पैसे की जरूरत नहीं भी है तो भी अपनी आमदनी के बारे में सही फैसले लेना आपकी खुद की जिम्मेदारी होती है।

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash