HindiWeb.net

Your Information Partner

भारत में नहीं खेलेंगे एंड्रयू साइमंड्स

Posted by cls On September - 12 - 2008

अनुशासनहीनता के कारण साइमंड्स को टिम से हटाया गया है’
भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के लिए ऑस्टेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया ने विवादों में घिरे ऑल राउंडर एंड्रयू साइमंड्स को 15 सदस्य टीम में जगह नहीं दी है.

भारत और ऑस्टेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ नौ अक्तूबर से शुरु हो रही है.

जहाँ लेग स्पिनर ब्राइस मैक्गेन को टीम में जगह मिली है, वहीं दो अन्य गेंदबाज़ों – जेसन क्रेज़ा और पीटर सिड्डल को भी टीम में शामिल किया गया है. शेन वॉटसन भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं.


एंड्रयू साइमंड्स

‘अनुशासन से संबंधित कारण’

समाचार एजेंसियों के अनुसार एंड्रयू साइमंड्स को अनुशासनहीनता के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह 36 वर्षीय बराइस मैक्गेन को टीम में जगह दी गई है.

ग़ौरतलब है कि साइमंड्स ने पिछले 12 महीने में 77.7 की औसत से टेस्ट मैचों में रन बनाए हैं.

चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिलडिच ने समाचार एजेंसियों को बताया, “इस महीने के शुरुआत में साइमंड्स को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ सिरीज़ से हटा दिया गया था क्योंकि टीम की अहम बैठक में वे शामिल नहीं हुए थे.”

एंड्रयू हिलडिच ने एक बयान में कहा - “साइमंड्स को अनुशासन से संबंधित कारणों से बांग्लादेश सिरीज़ से हटाया गया और अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रलिया की प्रक्रिया से गुजरना होगा ताकि वे यह समझ सकें की वो दुनिया की नम्बर एक टीम की ज़रुरतों को पूरा करने के बारे में प्रतिबद्ध हैं.”

साइमंड्स और विवाद का रिश्ता बहुत पुराना है. वो 2005 में इंग्लैंड दौरे के दौरान और इस साल भारत-ऑस्ट्रेलिया सिरीज़ में हरभजन सिंह के साथ विवादो में घिरे थे.

पॉंटिग की वापसी

कप्तान रिकी पॉंटिग और सलामी बल्लेबाज़ मैथ्यु हेडन को टीम में जगह दी गइ है. ये दोनो खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ के दौरे के दौरान घायल हो गए थे.

हिलडिच का कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि पॉंटिंग और हेडन बंगलौर में नौ अक्तूबर को होने वाले टेस्ट मैच और फिर मोहाली, नई दिल्ली और नागपुर में होने वाले मैचों के लिए पूरी तरह स्वस्थ होंगे.

एंड्रयू हिलडिच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय तौर पर दो ग़ैर-अनुभवि खिलाड़ियों (मैक्गेन और क्रेज़ा) को जगह दी है लेकिन उनका मानना है कि ये दोनों अच्छे स्पिनर हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम:

  1. मैथ्यू हेडन,
  2. फ़िल जैक्स,
  3. रिकी पॉंटिंग (कप्तान),
  4. माइकल हसी,
  5. माइकल क्लार्क,
  6. सिमोन काटिच,
  7. शेन वॉटसन,
  8. ब्रैड हैड्डिन (विकेट कीपर),
  9. ब्रैट ली,
  10. जेसन क्रेज़ा,
  11. मिशेल जॉनसन,
  12. पीटर सिड्डल,
  13. ब्राइस मैक्कगेन,
  14. स्टूअर्ट क्लार्क और
  15. डॉग बोलिंगर.

___________________________________________
भारत में नहीं खेलेंगे एंड्रयू साइमंड्स

Popularity: 3% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash