HindiWeb.net

Your Information Partner

लता को पसंद है घर पर जन्मदिन मनाना

Posted by cls On September - 28 - 2008


२८-९-२००८ रविवार , ८० वां जन्म दिन
बहुत बहुत मुबारक, ईश्वर आपको लम्बी उम्र दे !

स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगीं। एक ओर जहां देश भर में उनके प्रशंसक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाएंगे, वहीं लता मंगेशकर को अपने घर में ही भाई-बहनों और उनके परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है।

‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक भोजपुरी फिल्म का गाना रिकार्ड किया है और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। इस बात से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी वे कितनी सक्रिय हैं। अपने जन्म दिन के बारे में वे कहती हैं, ‘अब मेरी जन्मदिन मनाने की उम्र नहीं है। अब तो भाई-बहनों के नाती-पोतों का जन्मदिन मनाने का समय है।’

28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर कहती है कि मुझे परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाना अच्छा लगता है। कोशिश करती हूं कि हर वर्ष घर में ही जन्मदिन मनाऊं। कभी-कभी किसी की बात रखने के लिए बाहर जाना पड़ता है।

आमतौर पर जैसा सभी घरों में होता है, वैसे ही मैं भी केक काटती हूं और सभी मिल-बांटकर उसे खाते हैं। हां, उस दिन कोई एक स्वीट डिश जरूर बनाई जाती है। वह हलवा या गुलाब जामुन, कुछ भी हो सकता है।

यादगार जन्मदिन के बारे में कहा कि मेरा पिछला जन्मदिन मेरे लिए यादगार है। उस दिन मेरे भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने यहां के षणमुखानंद हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था। वैसे, इस दिन मुझे शुभचिंतकों के फोन कॉल्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। मैं बात करते-करते थक जाती हूं। अब पहले जैसी शक्ति नहीं रही।’

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash