HindiWeb.net

Your Information Partner

75 प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य

Posted by cls On October - 6 - 2008


बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई ने अटेंडंस का कायदा इस बार सख्ती से लागू कराने का फैसला किया है। सभी स्कूलों को सर्कुलर भेजकर कहा गया है कि बोर्ड एग्ज़ाम देने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों की 75% हाजिरी जरूर होनी चाहिए। इस नियम पर खरे नहीं उतरने वाले छात्रों को 2009 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि

  1. जो छात्र स्कूलों में रेग्युलर नहीं आ रहे हैं , उन्हें लिखित रूप से 75 % हाजिरी के नियम की जानकारी दी जाए।
  2. सीबीएसई चेयरमन किसी छात्र को हाजिरी में 15 फीसदी छूट देने के आवेदन पर उसी स्थिति में विचार करेंगे , जब स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से आवेदन प्रस्तावित किया गया होगा।

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash