HindiWeb.net

Your Information Partner

नई ऑल्टो with इंडियन टच

Posted by cls On August - 12 - 2008

नई जेनरेशन की ऑल्टो कैसी होगी , इस पर से आखिरकार पर्दा उठ गया है। ये है सुजूकी की कॉन्सेप्ट कार – ए स्टार। 2008 में दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में इस मॉडल को फ्यूचर की कार के रूप में पेश किया। लेकिन तब ये नहीं बताया गया था कि ऑल्टो का नया वर्जन इसी रंग रूप में नजर आने वाला है। ऑल्टो के इस मॉडल (ए स्टार) की डिजाइन में भारतीय टच भी है ( इसकी डिजाइन में मारुति सुजूकी का भी रोल रहा है)।

मारुति 800 अलग-अलग अवतार में भारतीय ग्राहकों को मिलती रही है। ए-स्टार , भारत में मारुति सुजूकी की एंट्री लेबल कार का फिप्थ जेनरेशन है। इसका नाम ऑल्टो की जगह कुछ और हो सकता है। ये कार अक्टूबर में भारत और यूरोप में एक साथ लांच होगी। भारतीय और विदेशी कस्टमर्स को देखते हुए फाइव डोर और थ्री डोर मॉडल में लाई जाएगी।

भारत में ये कार मारुति सुजूकी के मानेसर प्लांट में बनेगी। इसमें 1.0 लीटर का नया SOHC एल्यूमीडियम इंजन होगा। इसके हर सिलेंडर में चार वॉल्व होंगे। नए इंजन में फ्यूल एफिशिएंसी के साथ पॉल्यूशन नॉर्म का भी ध्यान रखा जाएगा।

महत्वपूर्ण बात ये है कि ऑल्टो की नई डिजाइन की वजह से ये कार बाहर से कॉम्पेक्ट दिखेगी पर अंदर इसमें काफी जगह होगी। इस कार को कंपनी पेरिस मोटर शो में पहली बार लोगों के सामने पेश करेगी। मारुति के ओसामू सुजूकी कहा है कि ए-स्टार सुजूकी फैमली में फिट बैठती है।

वैसे अभी ये साफ नहीं है कि इस कार के आने के बाद क्या कंपनी पुरानी ऑल्टो को बनाना बंद कर देगी। लेकिन अब तक की मारुति सूजूकी की स्ट्रेटजी को देखते हुए लगता है कि पुराने मॉडल जारी रहेंगे।

Popularity: 3% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash