HindiWeb.net

Your Information Partner

तीसरी पीढ़ी की ‘होंडा सिटी कार’ लांच

Posted by cls On September - 27 - 2008

अग्रणी कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार इंडिया लिमिटेड ने तीसरी पीढ़ी की नई ‘होंडा सिटी कार’ पेश की है। हालांकि यह कार नवम्बर में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी लेकिन इसकी बुकिंग अभी से ही शुरू हो चुकी है।

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मासाहिरो ताकेदागावा ने यहां कार पेश करने के बाद पत्रकारों को बताया कि यह कार हमारे कोर मॉडलों में से एक है और हमें तीसरी पीढ़ी की यह कार पेश करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है। इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है लेकिन इसका वितरण नवम्बर महीने से होगा। यह होंडा सिटी छह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी जिस पर दो साल की वारंटी है।

उल्लेखनीय है कि होंडा कंपनी ने इस वर्ष मई तक अलग-अलग श्रेणियों के दस लाख वाहनों की बिक्री की है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक वित्तीय संकट के बावजूद उसके संभावित लाभ और बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टाकियो फुकुई ने बताया कि दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों (आसियान देशों) के साथ मुक्त व्यापार से कंपनी की तरफ से सस्ती दरों पर सामान भेजा जाएगा।

Popularity: 4% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash