यामाहा 1 अक्टूबर 2008 से नई बाइक FZ16 बाजार में ला रही है । आइये जाने कि इसमें क्या खूबिया है-
आज कल पल्सर, अपाची, हंक और करिज्मा जैसी मोटर बाइकों का क्रेज है। दिन-ब-दिन बाजार में इस रेंज की नई बाइक लॉन्च हो रही हैं। हर कंपनी इस मार्किट पर कब्जा जमाना चाहती है। इसी क्रम में यामहा अपनी नई बाइक FZ16 बाजार में उतारने जा रही है। 153 सीसी इंजन वाली यह बाइक काफी पावरफुल है।
इस बाइक का इंजन काफी पावरफुल है। यह झट से स्पीड पकड़ लेती है और हवा से बातें करने लगती है। इसको बनाते समय इस बात पर ज्यादा जोर दिया गया है कि राइडर को चलाते समय काफी सहूलियत हो और बेहतर ग्रिप बने।
FZ16 का लुक बड़ा ही प्यारा है। इसमें डायमंड टाइप फ्रेम का प्रयोग किया गया है।
इसका फ्रंट फॉर्क 41 एमएम डायमीटर का है और इसमें 17 इंच के एलॉय वील का इस्तेमाल किया गया है।
इसमें ट्यूब लेस टायर का इस्तेमाल हुआ है और इसका फ्रंट टायर 100/80 यूनिट का है।
यह बाइक लाल, काला और नारंगी तीन रंगों में उपलब्ध है। हालांकि लाल और काला तो यूनिवर्सल कलर हैं, लेकिन आप चाहें तो नारंगी कलर को भी पसंद कर सकते हैं।
पल्सर 220DTS-FI और YZF-R15 के बाद यह तीसरी बाइक है, जो सिर्फ सेल्फ स्टार्ट सिस्टम से स्टार्ट होती है। मतलब कि इसे स्टार्ट करने के लिए किक की सुविधा नहीं है।
1 अक्टूबर से यह बाइक बाजार में उपलब्ध होगी। इसकी एक्स शो रूम कीमत 65 हजार रुपये होगी।
यह बाइक 153 सीसी की है और इसमें एयर कूल्ड सिंगल ओवरहेड कैमशिफ्ट इंजन लगी हुई है।
——————————————————-
Yamaha की नई बाइक FZ16 – 1 अक्टूबर से बाजार में
Popularity: 3% [?]