Learn English अंग्रेजी सीखे

Case संज्ञा का वह रुप है जिससे उसका सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्दों से जाना जा सकता है.(The relation in which noun stands to some other word is called its case)
Case चार प्रकार के होते है-
1- Nominitive case – कर्त्ताकारक
A noun which is subject to a verb is said to be in nominitive case. वह संज्ञा जो क्रिया (verb)की कर्त्ता हो या उसका विषय हो, वह कर्त्ताकारक होती है. जैसे-
Ravi eats bananas.
यहां Ravi, eats का कर्त्ता है अतः Ravi कर्त्ता कारक Nominitive case है. Nominitive को who लगाकर पहचाना जा सकता है.
2- Objective Case – कर्मकारक
A noun which is object to a transitive verb or governed by a preposition is said to be in objective case. जो noun या pronoun किसी सकर्मक क्रिया या preposition का कर्म होता है, उसको कर्मकारक कहते है. जैसे-
Shashi loves her mother.
इस वाक्य को पढकर पूछा जाय कि शशि किससे प्रेम करती है तो उत्तर होगा, अपनी मां को. इस कारण noun mother objective case होगा.
Objective case के साथ what, who, to whom, for whom आदि लगाकर पहचाना जा सकता है.
3- Possessive Case – सम्बन्ध कारक
A noun which shows possession of something is said to be in possessive case. जब noun किसी वस्तु का स्वामी होता हैम उस noun को सम्बन्ध कारक कहते है. जैसे
Hari’s book.
Whose book? तो उत्तर होगा Hari इसलिए Hari possesive case हो गया.
4- Vaocarive Case- सम्बोधन कारक
A person spoken to or addressed is said to be in vocative case. जब किसी को सम्बोधित किया जाता है तो उसको vocative case अर्थात् सम्बोधन कारक कहते है. जैसे
Gopal, come here.
Hari, play football.
यहां Hari और Gopal को सम्बोधन लिया गया है, अतः ये दोनों सम्बोधन कारक vocative case है.
Popularity: 8% [?]