Learn English अंग्रेजी सीखे

Sentence – वाक्य
कोई बात कहने, लिखने या प्रकट करने के लिये हम शब्दों का प्रयोग करते है.शब्दों को समूह में प्रकट करते है और इस प्रकार बने शब्दों के समूह को वाक्य (sentence) कहते है.
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढें-
- He goes.
- Dogs bark.
- He has come back.
- I will eat a mango.
- He went to Lucknow.
- A red cap.
- On the whole.
- The sun having risen.
- A book of Ramesh.
- On the table.
इनमें पहले पांच शब्द समूह पूरी बात कहते है और अन्तिम पांच शब्द समूह कथन को पूरा नहीं करते.पहले पांच शब्द समूहों में क्रिया go, bark, come, eat और went का प्रयोग हुआ है, जबकि अन्तिम पांच शब्द समूहों में किसी क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ.
इसलिये पहले पांच शब्द समूह जो पूरी बात कहते है और जिनमें क्रिया होती है, उन्हें वाक्य या sentence कहते है और अन्य शब्द समूहों को शब्द समूह ही कहा जाता है.अतः हम कह सकते है कि-
Definition परिभाषा
A sentence is a group of words which makes complete sense. अर्थात् शब्दों के ऐसे समूह को जिसका भाव, अर्थ पूरा हो,उसे वाक्य कहते है.
वाक्य (sentence ) के अर्थ के अनुसार वाक्य पांच प्रकारके होते है -
1- Assertive :
ऐसे वाक्य किसी बात को हां या ना में प्रकट करते है. (Sentences which simly affirm or deny something are called assertive sentences.) जैसे -
- He goes to shcool in the morning.
- I do not go there.
2- Imperative:
आज्ञा, आदेश या प्रार्थना करने वाले वाक्य Imperative वाक्य होते है. (Sentences which contain some command, entreaty or prohibition are called imperative sentences. ) जैसे:
- Do not drink or somke.
- Obey your parents.
3- Interrogative:
जिस वाक्य से प्रश्न का बोध हो, Interrogative वाक्य कहलाता है. (Sentences which ask or imly questions are called Interrogative Sentences.) जैसे-
- What is your name ?
- Are you going home ?
4- Exclamatory :
मन के भावों को प्रकट करने वाले वाक्य Exclamatory वाक्य कहलाते है. (Sentences expressing strong or sudden feelings are called exclamatory sentences.) जैसे-
- Oh! wonderful jump.
5- Opative
ऐसे वाक्य किसी इच्छा या आशीर्वाद को प्रकट करते है. (Sentences which express some wish are called opative sentences.) जैसे -
May you live long.
- God save the king.
- May God bless you.
वाक्य लिखते समय निम्न बातों को ध्यान में रखे-
- Sentence में पहले शब्द का पहला अक्षर Capital Letters – A, B, C … में लिखा जाता है. अर्थात् प्रत्येक वाक्य Capital Letters – A, B, C … से शुरु होता है.
- Assertive और Imperative वाक्य की समाप्ति पर पूर्ण विराम -full stop ( . ) लगाते है.
- Interrogative वाक्य के अन्त में प्रश्न वाचक चिन्ह -question mark (?) आता है.
- Opative या Exclamatory वाक्य के अंत मे आश्चर्य सूचक चिन्ह- sign of exclamation ( ! ) लगाते है.
Popularity: 7% [?]