HindiWeb.net

Your Information Partner

आईआईटी अपडेट

Posted by cls On October - 6 - 2008

देश के आईआईटीज़ ने अपने यहां सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। अगले तीन सालों में इनमें करीब 40 प्रतिशत सीटें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा, 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत साल 2012 तक आठ नए आईआईटी भी स्थापित किए जाने हैं। इनमें से छह में अगले साल पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे आईआईटी में प्रवेश के मौके और बढ़ जाएंगे। आइये आईआईटी एंट्रंस की तैयारी से पहले इन प्रतिष्ठित संस्थानों के बारे में विस्तार से जान लिया जाए!


Main Building IIT, Mumbai

एंट्रंस एग्ज़ाम

आईआईटी एंट्रंस के लिए परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। आईआईटी-जेईई 09 (IIT JEE 09) 12 अप्रैल 2009 को आयोजित होगा। इसके लिए आवेदन पत्रों की बिक्री 19 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच की जाएगी, जबकि 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक फार्म डाक से मंगाए जा सकेंगे। आईआईटीज में इन फॉर्मों को 24 दिसंबर 08 तक जमा करना होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी आठ नवंबर 08 के समाचार-पत्रों में प्रकाशित की जाएगी।

न्यूक्लियर डील का असर

अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील फाइनल करने के साथ ही केंद्र सरकार देश में न्यूक्लियर एन्जीनियर्स तैयार करने पर भी ध्यान दे रही है। इसके लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के साथ मिलकर कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय में न्यूक्लियर एन्जीनियरिंग का कोर्स शुरू किया जा रहा है। आईआईटी चेन्नई में भी इस कोर्स को शुरू किए जाने की संभावना है, जबकि आईआईटी कानपुर में इससे संबंधित कोर्स पहले से ही चल रहा है।
Read the rest of this entry »

Popularity: 4% [?]

चतुर सिंह टू स्‍टार’

मुन्‍नाभाई यानी की संजय दत्त अपनी नई फिल्‍म ‘चतुर सिंह टू स्‍टार’ में हिटलर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
जर्मनी के हिटलर से पूरी दुनिया खौफ खाती थी, लेकिन संजय दत्त ने यह रूप लोगों को हंसाने के लिए अपनाया है। ‍इस फिल्‍म में संजय दत्त एक इंस्‍पेक्‍टर के किरदार में नजर आएंगे। इसमें संजय का रूप हिटलर जैसा जरूर होगा, लेकिन शायद इसमें उनकी तितलीकट मूछें नहीं हो। वे इस फिल्‍म में कोई गाना गाते हुए भी नजर नहीं आएंगे। संजू बाबा का यह रूप देखने के लिए कुछ दिन तक इस फिल्‍म की प्रतीक्षा करनी होगी।
Read the rest of this entry »

Popularity: 5% [?]

मुंबई मेरी जान

Posted by cls On September - 11 - 2008

जरा हट के जरा बच के ये है मुंबई…
mumbai meri jaan
मुंबई मेरी जान
कलाकार : माधवन , के . के . मेनन , सोहा अली
डाइरेक्टर : निशिकांत कामत
रेटिंग :**

सत्तर के दशक में ख्वाजा अहमद अब्बास ने मुंबई रात की बांहों में टाइटिल से एक फिल्म बनाई , यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा नहीं कर पाई हो , लेकिन पहली बार दर्शकों ने समुद्र किनारे बसे चौबीस घंटे जगने वाले इस शहर की जिंदादिली और रंगीनी को पर्दे पर देखा। Read the rest of this entry »

Popularity: 3% [?]