HindiWeb.net

Your Information Partner

Shri Brahmanand Devotional Song-12

Posted by cls On November - 30 - 2009

 

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala

 

भजन संख्या १२ Bhajan Sankhya 12
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)
Read the rest of this entry »

Popularity: 57% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-11

Posted by cls On November - 30 - 2009

 

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala

 

भजन संख्या ११ Bhajan Sankhya 11
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)
Read the rest of this entry »

Popularity: 57% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-10

Posted by cls On November - 29 - 2009

 

 

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala

 

भजन संख्या १० Bhajan Sankhya 10
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)

 

जय शंकर कैलाशपति शिव Jai Shankar Kailashpati Shiv ।
पूरणब्रह्म सदा अविनाशी Puran brahm sadaa avinashi ॥ टेक ॥ जय०
अंग विभूति गले मुण्डमाला Ang vibhooti gale mundamaala ।
शीश जटा जल गंग विलाशी Shish jata jal gang vilashi ॥ १ ॥ जय०
चन्द्रकला मस्तक पर सोहे Chandrakalaa mastak par sohe ।
तीन नयन त्रैलोक्य विकासी Teen nayan trelokya vikasi ॥ २ ॥ जय०
कर त्रिशूल पहरे मृगशाला Kar trishul pahare mragashalaa ।
सँग बसे गिरिजा नित दासी Sang base Girijaa nit daasi ॥ ३ ॥ जय०
ब्रह्मानन्द करो करुणा प्रभू Brahmanand karo kaunaa prabhu ।
भवभंजन भक्तन सुखराशि Bhavbhanjan bhaktan sukharashi ॥ ४ ॥ जय०

 

Popularity: 27% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-9

Posted by cls On November - 29 - 2009

 

 

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala

 

भजन संख्या ९ Bhajan Sankhya 9
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)

 

अर्जुन को रणभूमि विषे हरि Ajrun ko rann bhumi vishe hari ।
ब्रह्मज्ञान निर्मल समझावे Brahmagyaan nirmal samjhaave ॥ टेक ॥ अर्जुन०
तू किसका है कौन तुम्हारा Tu kiska hai kaun tumaara ।
एकहि आवत एकहि जावे Ekahi aavat ekahi jaave ॥ १ ॥ अर्जुन०
अबिनाशी यह जीव सनातन Abinaashi yah jeev sanaatan ।
देह के संग मरण नहिं पावे Deh ke sang maran nahi paave ॥ २ ॥ अर्जुन०
घट घट भीतर व्यापक हूं मैं Ghat ghat bheetar vyaapak hu mai ।
भेदभावना क्यों मन लावे Bhedabhavanaa kyo man laave ॥ ३ ॥ अर्जुन०
ब्रह्मानन्द स्वरुप है तेरा Brahmanand swaroop hai teraa ।
शोक की बात न क्यों बिसरावे Shok ki baat n kyo bisaraave ॥ ४ ॥ अर्जुन०

 

Popularity: 16% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-8

Posted by cls On November - 29 - 2009

 

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala
भजन संख्या ८ Bhajan Sankhya 8
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)

 


नाथ दीजे अब दरस तुमारे Naath dije ab daras tumaare ।
सफल करो प्रभू नैन हमारे Safal karo prabhu nain hamaare ॥ टेक ॥ नाथ०
तेज पुंज मय अंग मनोहर Tej punjmay ang manohar ।
रबि शशि कोट लजावन हारे Rabi shashi kot lajavan haare ॥ १ ॥ नाथ०
शीश मुकुट मणि जडित बिराजे Shish mukut mani jadit biraaje ।
कानन कुण्डल मकरा कारे Kanan kundal makaraa kare ॥ २ ॥ नाथ०
शंख चक्र कर कमल सुहावे Shankh chakra kar kamal suhaave ।
पीत बसन तन ऊपर धारे Pit basan tan upar dhaare ॥ ३ ॥ नाथ०
ब्रह्मानन्द चतुर्भुज सुन्दर Brahmanand chaturbhuj sundar ।
मंद हसन हरि गरूड सवारे Mand hasan hari Garud savaare ॥ ४ ॥ नाथ०

 

Popularity: 16% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-7

Posted by cls On November - 29 - 2009

ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah:
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala
भजन संख्या ७ Bhajan Sankhya 7
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Janglaa Taal 3)

जनम जनम को मैं दास तुमारो Janam janam ko mai das tumaro ।
करुणा कर अब तार मुरारे Karunaa kar ab taar muraare ॥ टेक ॥ जनम०
भवसागर जल तरण कठिन है Bhavsagar jal taran kathin hai ।
किस बिधि जाऊं पार मुरारे Kis bidhi jau paar muraare ॥ १ ॥ जनम०
तुम बिन और न पालक मेरो Tum bin aur n paalak mero ।
बंचक सब परिवार मुरारे Banchak sab parivaar muraare ॥ २ ॥ जनम०
मैं गुणहीन दोष परिपूरण Mai gunaheen dosh paripuran ।
अपनी ओर निहार मुरारे Apani aur nihaar murare ॥ ३ ॥ जनम०
ब्रह्मानन्द बिलंब न कीजे Brahmanand bilamb n kije ।
सुनिये मेरी पुकार मुरारे Suniye meri pukaar murare ॥ ४ ॥ जनम०

Popularity: 16% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-6

Posted by cls On November - 29 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः Om Shri Parmatmane Namah
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला Shri Brahmanand Bhajanmala
भजन संख्या ६ Bhajan Sankhya 6
(राग-जंगला ताल ३ Raag- Jangla Taal 3)


*** *** ***
नारायण को भजन करो नर Narayan ko bhajan karo nar ।
मन की छोड भटकना सारी Man ki chhod bhatakana saari ॥ टेक ॥ नारायण ०
क्या मथुरा क्या काशी जावे Kya Mathura kya Kashi jaave ।
क्या परबत वन फिरत अनारी Kya parbat ban firat anari ॥ १ ॥ नारायण ०
जप तप योग कठिन कलिमांही Jap tap yog kathin kali maahi ।
थोडी उमर काम बहु भारी Thodi umaar kaam bahu bhari ॥ २ ॥ नारायण ०
शास्त्र अनेक पढो दिन राती Shastra anek padho din raati ।
मुक्ति न हो बिन भजन तुमारी Mukti n ho bin bhajan tumari ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द कटे भवबन्धन Brahmanand kate bhavbhandhan ।
हरि का नाम सुमर सुखकारी Hari ka naam sumar sukhkari ॥ ४ ॥ नारायण ०

*** *** ***

Popularity: 16% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-5

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ५
(राग-जंगला ताल ३)


नारायण जिनके हिरदे में ।
सो कछु कर्म करे न करे रे ॥ टेक ॥ नारायण ०
नाव मिली जिसको जल अन्दर ।
बाहु से नीर तरे न तरे रे ॥ १ ॥ नारायण ०
पारसमणि जिनके घर मांही ।
सो धन संच करे न करे रे ॥ २ ॥ नारायण ०
सूरज को परकास भयो जब ।
दीपक जोत जरे न जरे रे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द रुप जिन जान्यो ।
काशी में जाय मरे न मरे रे ॥ ४ ॥ नारायण ०

*** *** ***

Popularity: 17% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-4

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या ४
(राग-जंगला ताल ३)


नारायण का नाम सुमर नर ।
जनम मरण दुःख जाय तुमारो ॥ टेक ॥ नारायण ०
मानुष जनम मिला जग माही ।
दाव जीतकर फिर किम हारो ॥ १ ॥ नारायण ०
जो परलोक सहायक तेरो ।
उस मालिक को काहे बिसारो ॥ २ ॥ नारायण ०
काल खडा सिर ऊपर तेरे ।
क्या सुख सोवत पांव पसारो ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द बिना हरि सुमरण ।
नहिं भवसागर को निस्तारो ॥ ४ ॥ नारायण ०

Popularity: 17% [?]

Shri Brahmanand Devotional Song-2

Posted by cls On November - 27 - 2009


ॐ श्री परमात्मने नमः
श्री ब्रह्मानन्द भजनमाला
भजन संख्या २
(जंगला ताल ३)

 


नारायण मैं शरण तुम्हारी ।
दया करो महाराज हमारे ॥ टेक ॥ नारायण ०
मात तात सुत दार सहोदर ।
कोई न आवत काज हमारे ॥ १ ॥ नारायण ०
भवसागर जल दुस्तर भारी ।
तुमरे चरण जहाज हमारे ॥ २ ॥ नारायण ०
पाप अनेक किये जग माही ।
तुमको है अब लाज हमारे ॥ ३ ॥ नारायण ०
ब्रह्मानन्द दया तुमरी से ।
सब दुख जावत भाज हमारे ॥ ४ ॥ नारायण ०

Popularity: 15% [?]