HindiWeb.net

Your Information Partner

फिल्म : निराशाजनक
निर्माता: सृष्टि आर्य
निर्देशक: गोल्डी बहल
कलाकार: अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, के के मेनन, जया बच्चन, अखिलेंद्र मिश्रा, मास्टर वीर आर्य

‘द्रोण’ में है -बड़े सितारे, बड़ी पृष्ठभूमि, बड़ा खर्च, विज्ञापनों के लिए बड़ा बजट, बड़ी उम्मीदें, इन सबके बावजूद दर्शकों को लुभाने में असफल हो रही है।

फंतासी कहानियां हिंदी फिल्म जगत में बहुत कम दिखाई देती हैं, इसलिए इस फिल्म के लिए गोल्डी बहल की हिम्मत की सराहना तो करनी पड़ेगी। फिल्म की विफलता का सबसे बड़ा कारण है इसकी पटकथा। पटकथा के तीन लेखकों जयदीप सरकार, रोहिणी किल्लौघ और गोल्डी बहल को सबसे ढीली-ढाली पटकथा के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए।

जितनी मेहनत फिल्म के निर्माता इरोस के लुल्ला और सृष्टि आर्य ने ‘द्रोण’ के प्रचार के लिए की है, उतनी सफलता नहीं मिल पा रही है।

गोल्डी बहल और इसके लेखक शायद खुद ही नहीं निर्णय ले पाए कि ‘द्रोण’ एक सुपरहीरो फिल्म है या फंतासी। वैसे तो इसके निर्माता कहते रहें हैं कि यह एक सुपरहीरो फिल्म नहीं है, लेकिन फिल्म के नायक की सभी हरकतें सुपर हीरो की तरह हैं। इसके बावजूद फिल्म का नायक तभी शक्तिशाली लगता है जब खलनायक उतना ही खुंखार हो। लेकिन इस फिल्‍म का खलनायक (के के मेनन) काफी मजाकियां लगते है। फिल्म के गाने और दो घंटे से कुछ ज्यादा की लंबाई भी उबाऊ लगने लगती हैं।

नन्हा आदित्य को एक परिवार पालता है, जहां उसे हमेशा तानों और बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। आदित्य (अभिषेक बच्चन) बड़ा होता है। तब आता है एक बुरा जादूगर रिज रायजादा (के के मेनन) जो असुरों का वंशज है। वह एक बहुमूल्य राज ‘अमृत’ को पाने के लिए तड़पता है। ‘अमृत’ तक पहुंचने के लिए उसे ‘द्रोण’ से लड़ना होगा। लेकिन समस्या यह है कि उसे पता ही नहीं कि ‘द्रोण’ कौन है।
Read the rest of this entry »

Popularity: 18% [?]

फिल्मः- वेल्कम टू सज्जनपुर
निर्देशकः- श्याम बेनेगल
कलाकारः- श्रेयस तलपडे, अमृता राव, यशपाल शर्मा, राजेश्वरी, ईला अरुण, दिव्या दत्ता आदि।
रेटिंग: ***

कई सालों पहले मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ ने दर्शकों के दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी थी। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेल्कम टू सज्जनपुर’ भी इसी धारावाहिक के जमाने की यादें ताजा करती हैं। इसमें कुछ ऐसे कलाकार है, जो जाने-अनजाने ही आपको परिचित लग सकते हैं।

Read the rest of this entry »

Popularity: 5% [?]

बचना ए हसीनो

Posted by cls On August - 16 - 2008

कलाकार : रणबीर कपूर , बिपाशा बसु , दीपिका पादुकोण , मिनिषा लांबा , कुणाल कपूर
निर्माता - निर्देशन : आदित्य चोपड़ा , सिद्धार्थ आनंद
अवधि : 150 मिनट
रेटिंग : ***

‘ चक दे इंडिया ‘ की कामयाबी के बाद एक सुपरहिट फिल्म को तलाशते बॉलिवुड के नंबर वन बैनर यशराज फिल्म्स को दूसरी हिट के लिए अभी कुछ और इंतजार करना बाकी है। Read the rest of this entry »

Popularity: 3% [?]