HindiWeb.net

Your Information Partner

दुनिया के 10 बेमिसाल ब्रिज

Posted by cls On August - 11 - 2009
1- हम दुनिया के जिन अजब-गजब पुलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं आप उन्हें देखते ही रह जायेंगे. …अब मलयेशिया के इस स्काई ब्रिज को देखिए, कर रहा है ना फोटो लेने का मन।
2- यह ब्रिज बना है नॉर्वे में। अटलांटिक सी के ऊपर बने इस ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है।
3- चीन का तेनजिन आई ब्रिजः यह पुल चीन की हाइ नदी के ऊपर बना है। खास बात यह है कि पुल के ऊपर एक वील भी है।
4- यह पुल स्कॉटलैंड में बना है। यह पुल फोर्थ और क्लाइड कैनल को जोड़ता है।
5- सियोल का बैन्पो ब्रिजः यह पुल सियोल में हान नदी के ऊपर बना है। पुल के नीचे एक झरना है। इसमें करीब 10 हजार नोज़ल लगाए गए हैं। जिनसे हर मिनट में 190 टन पानी निकलता है।
6- इटली का पॉन्टी वैकियो ब्रिजः इटली का यह ऐतिहासिक पुल है। इसकी खास बात यह है कि पुल पर कई दुकानें भी बनी हुई हैं।
7- जर्मनी का मेगडिबर्ग वॉटर ब्रिजः जर्मनी के इस पुल को बनने में पूरे 80 साल लगे। एल्बी नदी के ऊपर बने इस पुल की लंबाई 918 मीटर है। इसकी खास बात यह है कि नदी के ऊपर बने इस पुल के ऊपर एक नहर बनाई गई है। जिसमें नाव गुजर सकती है।
8- हेंडरसन वेव्स ब्रिजः यह पुल बना है सिंगापुर में। जानते हैं सड़क से इसकी ऊंचाई कितनी है? पूरे 36 मीटर।
9- गेट्सहेड मिलेनियम ब्रिजः ब्रिटेन में बने इस पुल को आप फोल्डिंग ब्रिज भी कह सकते हैं। बड़े जहाजों को रास्ता देने के लिए यह पुल फोल्ड किया जा सकता है। टेम्स नदी पर बना यह पुल लंदन ब्रिज के नाम से मशहूर है।

10- अयोला आइलैंड ब्रिजः यह पुल ऑस्ट्रिया के ग्रेज में मूर नदी के ठीक बीचोबीच बना है। पुल की खास बात यह है कि इसमें एक बार और एक कॉफी हाउस भी बना है।

Popularity: 5% [?]

Leave a Reply

Powered by WP Hashcash